सारठ के 45 स्कूलों की होगी परीक्षा, 8 से 12 सितंबर तक निपुण 2.0 मूल्यांकन

Updated:
विज्ञापन

अमिताभ झा, बीईईओ सारठ | Prabhat Khabar Network

सारठ प्रखंड में 'मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण 2.0' कार्यक्रम के तहत 45 स्कूलों का मूल्यांकन 8 से 12 सितंबर तक होगा. इस दौरान बच्चों के सीखने के स्तर और शैक्षणिक गतिविधियों की जांच की जाएगी.

विज्ञापन

संवाददाता, सारठ. सारठ प्रखंड अंतर्गत ‘मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण 2.0’ कार्यक्रम के तहत 45 विद्यालयों का द्वितीय चरण का मूल्यांकन किया जाएगा. इसे लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र, सारठ की ओर से बीईईओ अमिताभ कुमार झा ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार मूल्यांकन का कार्य 8 से 12 सितंबर तक पांच दिनों में पूरा किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

18 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रखंड शिक्षा विभाग के अनुसार यह कार्यक्रम झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के कार्यालय पत्र तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, देवघर के निर्देश के आलोक में संचालित किया जा रहा है. मूल्यांकन के लिए कुल 18 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. प्रशिक्षण प्राप्त मूल्यांकनकर्ताओं की टीम अब चयनित विद्यालयों का द्वितीय चरण का मूल्यांकन करेगी.

शैक्षणिक गतिविधियों और बच्चों के सीखने के स्तर की होगी जांच

मूल्यांकन के दौरान विद्यालयों में निपुण भारत मिशन से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा. इसके साथ ही बच्चों के सीखने के स्तर और बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं की भी जांच की जाएगी. प्रत्येक विद्यालय के लिए निर्धारित तिथि के अनुसार मूल्यांकनकर्ता संबंधित विद्यालय पहुंचकर मूल्यांकन कार्य पूरा करेंगे.

विभिन्न संकुलों के विद्यालय शामिल

कार्यक्रम के तहत सारठ, पथरड्डा, चितरा, करौंहिया, कुकराहा, बामनगामा, लखना और करमाटांड़ सहित विभिन्न संकुलों के विद्यालयों को शामिल किया गया है. संबंधित विद्यालयों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मूल्यांकन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.

आंकड़े निपुण भारत मिशन पोर्टल पर होंगे अपलोड

बीईईओ अमिताभ कुमार झा ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को मूल्यांकन के दौरान आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया है. वहीं मास्टर ट्रेनर और मूल्यांकनकर्ताओं को भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य पूरा करने को कहा गया है.

कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मूल्यांकन पूरा होने के बाद संबंधित विद्यालयों से प्राप्त आंकड़ों को निपुण भारत मिशन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. प्रखंड कार्यालय ने सभी संबंधित कर्मियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा करने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola