सोनारायठाढ़ी : आम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी : आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड परिसर में मंगलवार को बीडीओ नीलम कुमारी की देखरेख में आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के ठाढ़ीलपरा, महापुर, मगडीहा, बिंझा, जरका, बरमोतरा समेत कई पंचायतों के किसानों ने अपने बागानों में लगे आम के फलों की प्रदर्शनी लगायी. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के बीच बागवानी के प्रति उत्साह बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहित करना रहा। मेले में लगाए गए विभिन्न किस्मों के आम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे. इस मौके पर नीलम कुमारी ने कहा कि किसानों को मनरेगा योजना के तहत प्रखंड से आम बागवानी का लाभ दिया गया था। तीन साल बाद अब इन पौधों पर फल आने लगे हैं, जिससे किसान आम की बिक्री कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं. कार्यक्रम में जिप सदस्य राजीव कुमार सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. उन्होंने किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में महापुर पंचायत के बाबनडीहा गांव के बालेश्वर मिर्धा, सोनारायठाढ़ी गांव की सीमा देवी सहित कई किसान शामिल रहे. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola