ePaper

Shravani Mela Special Bus: यहां देखिए देवघर से खुलने वाली बसों की पूरी लिस्ट, रांची समेत कई शहरों के लिए चलेगी बसें

Updated at : 11 Jul 2025 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
Shravani Mela Special Bus

Shravani Mela Special Bus

Shravani Mela Special Bus: सावन की शुरुआत के साथ ही देवघर भगवामय हो गयी है. पूरी बाबा नगरी बोल बम के जयकारों से गूंज उठी है. आज पहले दिन ही बाबाधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. यहां देवघर से खुलने वाली बसों की पूरी लिस्ट दी गयी है.

विज्ञापन

Shravani Mela Special Bus: आज 11 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो गया है. सावन की शुरुआत के साथ ही देवघर भगवामय हो गयी है. पूरी बाबा नगरी बोल बम के जयकारों से गूंज उठी है. आज पहले दिन ही बाबाधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. सुबह 4 बजे से ही जलार्पण हो रहा है. अगर इस सावन आप भी बाबा धाम आ रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है. यहां देवघर से खुलने वाली बसों की पूरी लिस्ट दी गयी है. देवघर से रांची, पटना और कोलकाता समेत दर्जनों शहरों के लिए बस चलेंगी.

रांची के लिए चलने वाली बसों की लिस्ट

बस का नाम समय
आशीर्वाद 7:30 बजे शाम
विजय रथ8:30 बजे रात
आशीर्वाद10:00 बजे रात
आशीर्वाद09:20 बजे रात
आशीर्वाद10:50 बजे रात
आशीर्वाद11:10 बजे रात
आशीर्वाद11:30 बजे रात

पटना के लिए चलने वाली बसों की लिस्ट

बस का नाम समय
पागल बाबा10:00 बजे रात
रगवी10:10 बजे रात

तारापीठ के लिए चलने वाली बसों की लिस्ट

बस का नाम समय
पागल बाबासुबह 5:40 बजे
पागल बाबासुबह 5:50 बजे
अजीतसुबह 6:00 बजे
सोना बससुबह 8:30 बजे
राज एंड राजदोपहर 2:30 बजे
राज एंड राजशाम 4:30 बजे

कोलकाता के लिए चलने वाली बसों की लिस्ट

बस का नाम समय
पागल बाबा7:10 बजे रात
पागल बाबा7:55 बजे रात

इन जगहों के लिए 24 घंटे चलेगी बस

भागलपुर के लिए सुबह 3 बजे से हर दस मिनट में शाम 5:50 बजे तक. गोड्डा के लिए रात 1:30 बजे से 24 घंटे हर दस मिनट बाद. बासुकिनाथ के लिए हर पांच मिनट पर 24 घंटे बस सेवा. सुल्तानगंज के लिए कैलाशपति, पवन, जय शंकर पूजा आदि बस की सेवा हर दस मिनट पर चौबीस घंटे. दुमका, बरहरवा, पाकुड़ व साहेबगंज के लिए रात 2:30 बजे से रात 10 बजे तक हर आधे घंटे पर एक बस की सेवा उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola