Deoghar news : महावीर जयंती पर निकाली गयी शोभा यात्रा, मनुिराजों ने दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : महावीर जयंती पर निकाली गयी शोभा यात्रा, मनुिराजों ने दिया संदेश

भगवान महावीर स्वामी की जयंती सोमवार को स्थानीय श्रीदिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी. इस मौके पर मुनिराजों ने जीयो और जीने दो का संदेश दिया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. भगवान महावीर स्वामी की जयंती सोमवार को स्थानीय श्रीदिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी. सुबह साढ़े सात बजे प्रभात फेरी सह भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने नगर क्षेत्र का भ्रमण किया. शोभायात्रा में मुनिराज उपाध्याय श्री 108 विज्ञानंद जी, धैर्यनंदी जी मुनिराज व माताजी ससंघ का सानिध्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. मंदिर पहुंचने पर भगवान महावीर का अभिषेक व शांतिधारा प्रेमचंद जैन, प्रीतम जैन व उत्तम जैन ने संपन्न कराया. इसके बाद सामूहिक रूप से दैनिक पूजा व महावीर पूजा की गयी. इस अवसर पर मुनिराजों ने अपने प्रवचन में भगवान महावीर के आदर्शों को जीवन में उतारने, अहिंसा का पालन करने और जीयो और जीने दो के संदेश को अपनाने पर जोर दिया. उन्होंने शुद्ध शाकाहार अपनाने की भी अपील की. दोपहर में गोशाला में गौ माता को गुड़-खिचड़ी खिलाई गयी. वहीं शाम में आरती, पालना झुलाने और सामूहिक महावीर चालीसा पाठ का आयोजन हुआ. कार्यक्रमों में जैन समाज के महिला, पुरुष व बच्चों की बड़ी भागीदारी रही. इस अवसर पर झारखंड राज्य दिगंबर जैन न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन, मंदिर अध्यक्ष राजेश जैन, मंत्री सुरेश पाटनी, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola