महाशिवरात्रि पर आज निकलेगी शिव बारात, देवता व भूत होंगे बाराती

महाशिवरात्रि को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिव मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गयी
मधुपुर. महाशिवरात्रि को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिव मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. पर्व को देखते हुए सभी मंदिर कमेटी की ओर से पूजा की व्यवस्था कर ली गयी है. शहर के रामयस रोड स्थित गिरी शिव मंदिर, वाहेगुरु शिव मंदिर, श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी, पंचमंदिर, श्री गिरिराज शिव मंदिर, गड़िया शिव मंदिर, कुशमाहा शिव मंदिर समेत प्रखंड क्षेत्र के कजरा टंडेरी, बुढ़ैई, साप्तर, बगनाडीह शिव मंदिर के अलावा विभिन्न दुबे बाबा मंदिरों में शिव-पार्वती की विवाह को लेकर तैयारी कर ली गयी है. सभी मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन समेत पंडाल का निर्माण कराया गया है. शहर के मुख्य आकर्षण का केंद्र गिरि शिव मंदिर प्रांगण से निकलने वाली भगवान भोलेनाथ की बारात को लेकर पूरे गांधी चौक को विद्युत लाइट से सजाया गया है. साथ ही चौक-चौराहों व सड़कों को सजाया गया है. इस बार की बारात में देवी, देवता, भूत, बैताल, पशु पक्षियों की झांकी निकाली जायेगी. वहीं, डंगालपाड़ा शिव मंदिर समिति द्वारा भी भव्य शिव बारात निकाली जायेगी. प्रशासन भी इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




