निकाह के बाद लड़का व लड़की पक्ष में हुआ विवाद, बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 9:27 PM
पालोजोरी क्षेत्र में निकाह के दौरान जेवरात को लेकर लड़का और लड़की वालों में विवाद हो गया, जिसके बाद लड़का पक्ष के सात लोगों को बंधक बना लिया गया. समझौता के बाद सभी को छोड़ा गया.
पालोजोरी . थाना क्षेत्र की दुधानी पंचायत के एक गांव से लड़का पक्ष के लोग शुक्रवार की रात को बारात लेकर पालोजोेरी पंचायत के प्रखंड मुख्यालय से सटे एक गांव पहुंची थी. रात में खानापान व अन्य नेग नियम के उपरांत निकाह का कार्य संपन्न हुआ. इसके बाद लड़की को गहना चढ़ाने के रस्म के दौरान दोनों पक्ष में विवाद हो गया और दोनों पक्षों में जोरदार कहासुनी हो गयी. इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बेटी को विदा करने से मना कर दिया. वहीं निकाह में हुए खर्च को वापस लेने के लिए लड़का, लड़के के मामा सहित लड़का पक्ष के सात लोगों को बंधक बना लिया. बताया जाता है कि वर पक्ष ने वधू को निकाह के दौरान जिस मात्रा में जेवर चढ़ाने की बात की थी उसके अनुपात में बहुत कम आभूषण उपहार में दिये गये, जिसका विरोध लड़की पक्ष ने किया था. जिस पर बात बढ़ते-बढ़ते विवाद का रूप ले लिया. बाद में शनिवार दिन को दोनो पक्ष के लोगों ने पंचायती कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया. पंचायती में लड़की पक्ष की ओर से निकाह में खर्च किये गये आठ लाख रुपये लौटाने बात कही गयी. इस पर लड़का पक्ष के लोगों ने शनिवार को दो लाख रुपये तत्काल लौटाये. इसके बाद लड़का पक्ष के सात लोगों को वापस घर लौटने दिया गया. इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. हालांकि मामले में कोई भी कुछ कहने से इंकार कर रहा है. .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










