देवघर रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से जब्त किये गए 7 किलो से अधिक संदिग्ध पदार्थ

Updated:
विज्ञापन

बरामद संदिग्ध पदार्थ के साथ आरपीएफ पुलिस पदाधिकारी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 7 किलो से अधिक गांजा जैसा संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ है. आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान यह जब्त किया और आवश्यक कार्रवाई के लिए नगर थाना पुलिस को सौंप दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, देवघर : देवघर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर सोमवार की सुबह ट्रेन संख्या 15626 में चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने 7 किलो 50 ग्राम गांजा जैसा संदिग्ध पदार्थ बरामद किया. यह पदार्थ एक नीले रंग के लावारिस बैग में रखा हुआ था. जसीडीह आरपीएफ ने बैग और संदिग्ध पदार्थ को जब्त कर लिया है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए इसे नगर थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

सात पैकेट में मिला संदिग्ध पदार्थ

आरपीएफ इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रेन देवघर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची थी. करीब 10 बजे जसीडीह आरपीएफ के एएसआइ समीर कुमार, कांस्टेबल मनिंदर कुमार और सीआइबी के प्रधान आरक्षी प्रदीप कुमार सिंह ट्रेन की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान स्लीपर कोच में सीट संख्या 79 के नीचे एक लावारिस बैग मिला.

बैग खोलने पर पीले सेलो टेप से लिपटे सात पैकेट मिले. इनमें गांजा जैसा संदिग्ध पदार्थ भरा हुआ था. सभी पैकेट फटे हुए थे, जिससे कुछ संदिग्ध पदार्थ बैग में खुले रूप में भी पड़ा था.

कुल 7 किलो 50 ग्राम हुआ वजन

इंस्पेक्टर ने बताया कि एरिया ऑफिसर जसीडीह रामगोपाल सिंह की मौजूदगी में बरामद पदार्थ का वजन कराया गया. सात पैकेटों का कुल वजन 5 किलो 950 ग्राम था. वहीं खुले पदार्थ को दो अलग-अलग पैकेट में रखने के बाद उनका वजन क्रमशः 500 ग्राम और 600 ग्राम पाया गया. इस तरह कुल वजन 7 किलो 50 ग्राम हुआ.

बैग पर किसी ने नहीं किया दावा

आसपास तलाशी लेने और यात्रियों से पूछताछ करने के बावजूद बैग पर किसी ने अपना दावा नहीं किया. इसके बाद जब्ती सूची तैयार की गई. बैग और संदिग्ध पदार्थ को आवश्यक कार्रवाई के लिए नगर थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola