Deoghar News : यूनियन बैंक के मेगा कैंप में सात करोड़ का ऋण स्वीकृत

Updated at : 03 Mar 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : यूनियन बैंक के मेगा कैंप में सात करोड़ का ऋण स्वीकृत

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से देवघर क्लस्टर के लिए सोमवार को एक मेगा एमएसएमइ क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में सात करोड़ का एमएसएमइ ऋण स्वीकृत किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से देवघर क्लस्टर के लिए सोमवार को एक मेगा एमएसएमइ क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में सात करोड़ का एमएसएमइ ऋण स्वीकृत किया गया. कैंप का उद्घाटन यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख दीपमाला लकड़ा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, संताल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आलोक मल्लिक व व्यवसायी महेश राय ने संयुक्त रूप से किया. इस मेगा क्रेडिट कैंप में व्यवसायियों व उद्यमियों को यूनियन बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं व सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी. क्षेत्रीय प्रमुख ने बताया कि यूनियन बैंक हमेशा अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस मेगा क्रेडिट कैंप में ग्राहकों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी गयी है. ऋण प्राप्त करने वाले ग्राहकों को बैंक हमेशा सहयोग करने को तैयार है. देवघर में व्यापार जगत में वृद्धि के लिए यूनियन बैंक बेहर सेवा दे रही है. इस दौरान यूनियन बैंक के इस कैंप में 200 से अधिक लाभार्थियों ने हिस्सा लिया और सात करोड़ से अधिक राशि के एमएसएमइ ऋण के रूप में स्वीकृत किये गये. कैंप में यूनियन बैंक के अधिकारियों ने आपसी संवाद व प्रश्न सत्र के दौरान ग्राहकों को उत्तर दिये. इस मौके पर मुख्य शाखा प्रबंधक अमित कुमार, वीआइपी चौक शाखा के शाखा प्रबंधक रितेश कुमार, बाजला चौक शाखा के शाखा प्रबंधक जितेश आनंद आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola