ePaper

देवघर : अब बिजली बिल की समस्या संबंधी अपनी शिकायतें व्हाट्सएप पर भेजें, जानें क्या है तरीका

Updated at : 01 Dec 2023 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : अब बिजली बिल की समस्या संबंधी अपनी शिकायतें व्हाट्सएप पर भेजें, जानें क्या है तरीका

विभागीय पदाधिकारी व कर्मचारी समय-समय पर निकाल कर उसके निष्पादन का काम करेंगे. इसके लिए विभाग को एक सप्ताह से 15 दिनों का समय देना होगा. इस बीच समस्या से निष्पादन हो जाने पर व्हाट्सअप व संपर्क नंबर पर अपडेट कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

देवघर : अब बिजली उपभोक्ताओं को अपने बिल की समस्या के निष्पादन के लिए बिजली कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. विभाग की ओर से कंज्यूमर केयर सर्विस नाम से एक व्हाट्सएप नंबर : 9060061825 जारी किया गया है. इस नंबर पर कोई भी उपभोक्ता अपने बिल संबंधी समस्या की संक्षिप्त जानकारी के साथ-साथ बिल की फोटो कॉपी, मीटर का फोटो और अपना व्हाट्सएप नंबर तथा संपर्क नंबर भेज सकते हैं. समस्या के निदान के पश्चात उन्हें व्हाट्सएप पर या फोन कर जानकारी दी जायेगी. यह जानकारी विद्युत अधीक्षण अभियंता कृष्ण कुमार सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि विद्युत अवर प्रमंडल व विद्युत प्रमंडल कार्यालय में रोजाना सुबह से लेकर शाम तक काफी संख्या में उपभोक्ता अपनी समस्याओं लेकर आते हैं व त्वरित निष्पादन की मांग करते हैं. निष्पादन की आस में वे हर दूसरे दिन कार्यालय पहुंच कर अपना समय जाया करते हैं. साथ ही संबंधित पदाधिकारी पर भी भार बढ़ाते हैं. इसके लिए विभाग ने जहां एक व्हाटसअप नंबर जारी किया है, वहीं सहायक अभियंता व कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के बाहर एक-एक ड्राॅप बाक्स भी लगाया जायेगा. जो लोग व्हाट्सएप नंबर पर अपनी शिकायत नहीं दे पाते हैं, वे ड्राॅप बाक्स में अपनी समस्या से संबंधित दस्तावेज डालेंगे. उसे विभागीय पदाधिकारी व कर्मचारी समय-समय पर निकाल कर उसके निष्पादन का काम करेंगे. इसके लिए विभाग को एक सप्ताह से 15 दिनों का समय देना होगा. इस बीच समस्या से निष्पादन हो जाने पर व्हाट्सअप व संपर्क नंबर पर अपडेट कर दिया जायेगा.


सप्लाई पाइप हुआ क्षतिग्रस्त पानी की हो रही है समस्या

देवघर नगर निगम के वार्ड नंबर छह के धर्मपुर मुहल्ले के एक स्थान में पेयजलापूर्ति का पाइप टूट गया है. इससे कुछ घरों में पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. मोहल्ले के जे जाह्नवी ने बताया कि, निगम द्वारा पाइपलाइन बिछायी गयी थी. कुछ दिनों से गैस पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है. पाइप बिछाने के दौरान जेसीबी से मिट्टी काटी जा रही थी, जिस कारण सप्लाई पाइप क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इसके बाद मरम्मत कराने की मांग की गयी, जिसके बाद भी समाधान नहीं हुआ है. मुहल्ले के पांच घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उक्त क्षेत्र पूरी तरह से ड्राई जोन है.

Also Read: देवघर,जामताड़ा और पाकुड़ में एक साथ कार्रवाई, पुलिस ने 19 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola