पीएम श्री केजीएबी में नामांकन समिति की बैठक, 78 छात्राओं के नामांकन पर लगी मुहर

Updated:
विज्ञापन
पीएम श्री केजीएबी में नामांकन समिति की बैठक, 78 छात्राओं के नामांकन पर लगी मुहर

सारठ: चयन समिति की बैठक में छात्राओं का नामांकन तय, कक्षा 6 में सर्वाधिक सीटें भरी गयीं

विज्ञापन

सारठ. पीएम श्री केजीबीए सारठ सभागार में मंगलवार को नामांकन चयन समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने की. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में नामांकन के लिए छात्राओं की सूची और रिक्त सीटों की जानकारी प्रस्तुत की गयी. निर्धारित मानदंडों के अनुसार कोटिवार चयन प्रक्रिया पूरी की गयी. समिति ने कक्षा 6 के लिए 75 छात्राओं, कक्षा 7 के लिए 1 छात्रा और कक्षा 9 के लिए 2 छात्राओं के नामांकन सूची पर मुहर लगाई. वहीं, शेष कई छात्राओं को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है.बैठक के दौरान बीडीओ चन्दन कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन समिति ने दिशा-निर्देशों के अनुरूप शैक्षणिक सत्र के लिए छात्राओं का चयन किया है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, मुखिया ममता देवी,पंसस एमके सिन्हा, बीइइओ अमिताभ झा, वार्डन करुणा सिंह, शिक्षिका खुशबू कुमारी, शैल झा, बेदी मंडल, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरजमनी किस्कू, लेखापाल कार्तिक केशरी, शालिग्राम मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Mithilesh Sinha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola