ePaper

विकास विद्यालय के 106 मैट्रिक परीक्षार्थियों को दी गयी विदाई

Updated at : 21 Jan 2026 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
विकास विद्यालय के 106 मैट्रिक परीक्षार्थियों को दी गयी विदाई

पालोजोरी : स्कूल के बच्चों ने अपने अग्रज के सम्मान में प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन

पालोजोरी. विकास हाइस्कूल में पढ़ने वाले 106 मैट्रिक परीक्षार्थियों को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. कार्यक्रम का आयोजन कक्षा नवम के छात्र-छात्राओं ने किया था. इस दौरान स्कूल की छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर स्टूडेंट के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों को भाव विभोर कर दिया. मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मैट्रिक की परीक्षा के साथ आने वाला दो तीन साल उनके जीवन का सबसे अहम वर्ष होगा. इस दौरान आप सभी बच्चे कड़ी मेहनत व धैर्य के साथ पठन-पाठन में लगे रहेंगे तो आप कोई भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही आपको आने वाले समय में कई कठिन चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है. इसलिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए अच्छे दोस्तों का चयन कर आप सभी अपने माता पिता व समाज का नाम रौशन कर सकेंगे. वहीं, मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले दशम कक्षा की राबिया तहसीन, आर्शिया, गरीमा किस्कू, प्रिंस कुमार मंडल, आदर्श तिवारी ने स्कूल में बितायें पुराने दिनों को याद किया. साथ ही अपने अनुज को कई टिप्स भी दिये. वहीं, कक्षा नवम का अमन कुमार महतो, मानस सिंह, अमित कुमार मंडल, उपेंद्र महतो, अनुज किस्कू, शिवराम टुडू ने अपने अग्रज के साथ बितायें क्षण को जीवन का अनमोल समय बताया. मौके पर स्कूल की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों का मन माह लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में आश्विनी कुमार, प्रिंस कुमार, नरेंद्र सोरेन, अनिकेत मुर्मू, आस्था कुमारी, प्रिया कुमार, रधिका, नंदीनी कुमारी, रिया अराध्या, अमिना ने हिस्सा लिया. मौके पर शिक्षक देवरंजन मिश्र, प्रवीण कुमार सिंह, कृष्ण कुमार मंडल, देवसुंदर भंडारी, अमित कुमार शर्मा, सौरभ कुमार, विधि झाझरिया, मोनी कुमारी, पूजा कुमारी, समीर कुमार मंडल, समीर शर्मा, दिलदार हुसैन, अमानत अंसारी, सुजीत कुमार, परमिला चौड़े, कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : बच्चों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित स्कूल के बच्चों ने अपने अग्रज के सम्मान में प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UDAY KANT SINGH

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

UDAY KANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola