प्रदर्शनी में सारवां की बेटी सोनी कुमारी की पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र

Published by :LILANAND JHA
Published at :11 May 2026 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदर्शनी में सारवां की बेटी सोनी कुमारी की पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र

पटना प्रदर्शनी में छठ थीम वाली मधुबनी पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र, सारवां की बेटी सोनी कुमारी ने बढ़ाया मान

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के गोला बाजार निवासी अनिल साह की पुत्री सोनी कुमारी की मधुबनी पेंटिंग कलाकृति इन दिनों पटना में आयोजित प्रदर्शनी में लोगों को खूब आकर्षित कर रही है. बिहार ललित कला अकादमी द्वारा पटना में 10 मई से 12 मई तक आयोजित प्रदर्शनी में बिहार की समृद्ध लोक एवं पारंपरिक कलाओं- टिकुली कला, मधुबनी लोक कला, गोदना कला एवं मंजूषा कला पर आधारित चित्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शनी में सोनी कुमारी की छठ पूजा विषय पर आधारित मधुबनी पेंटिंग कला प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. आर्टिस्ट सोनी ने बताया कि वह वर्तमान में पटना के खगौल स्थित अपने ससुराल में रह रही हैं. प्रदर्शनी में कुल 56 कलाकारों की पेंटिंग का चयन किया गया, जिसमें सोनी कुमारी की दो पेंटिंग को प्रथम क्रम में चयनित किया गया. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. प्रदर्शनी में सोनी कुमारी के अलावा साधना, बुलबुल कुमारी और शिवानी गुप्ता की कलाकृतियों को भी कला प्रेमियों ने काफी सराहा. सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति को देते हुए कहा कि हर कदम पर उनका पूरा सहयोग मिला. वहीं, सोनी की इस उपलब्धि पर उनके पिता अनिल साह, चाचा सुनील साह तथा गायक चंद्रकांत गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि बेटी ने बिहार में गांव का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola