अनियंत्रित बाइक से गिरकर जेएसएलपीएस कर्मी घायल

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक से गिरकर जेएसएलपीएस कर्मी घायल

सारवां में तेज रफ्तार और चकमा बना हादसे की वजह

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-सारठ मुख्य पथ पर तिलम्बाटांड मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. दरअसल, देवघर से सारठ की ओर जा रहे सारठ जेएसएलपीएस के बीपीएम विधु शेखर झा (50) एक मैजिक वाहन द्वारा चकमा दिए जाने के कारण अपनी मोटरसाइकिल से संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों और कर्मियों के सहयोग से घायल को तत्काल इलाज के लिए सारवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां ऑन-ड्यूटी चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola