नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल टीम बनी चैंपियन

सारवां: टिकोरायडीह में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन
सारवां. प्रखंड क्षेत्र के युवा खेल क्लब टिकोरायडीह की ओर से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन चंद्रशेखर ठाकुर ने किया. उन्होंने कहा कि खेल से तन के साथ मन भी स्वस्थ रहता है. उन्होंने इस दौरान एक हिंदू अखाड़ा खोलने का आश्वासन भी दिया. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टिकोरायडीह चैलेंजर और टिकोरायडीह रॉयल की टीमें आमने-सामने थीं. टॉस जीतकर चैलेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 66 रन बनाया. जवाब में रॉयल टीम ने लक्ष्य को आसानी से पार करते हुए 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट अपने नाम किया. रॉयल टीम की ओर से ब्रजेश ठाकुर ने 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. वहीं, बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार रिशु ठाकुर और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार राहुल राउत को दिया गया. विजेता और उपविजेता टीम को युवा समाजसेवी विकास राउत और ग्रामोन्नति समिति टिकोरायडीह के मंत्री निरंजन ठाकुर ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के संचालन में कुणाल ठाकुर, अमर ठाकुर, पंकज ठाकुर, समीर, सौरभ, राहुल, सूरज सहित गांव के युवाओं ने अहम भूमिका निभायी. — सारवां: टिकोरायडीह में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










