जैक बोर्ड इंटर परीक्षा में सरसा प्लस टू के विद्यार्थियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
जैक बोर्ड इंटर परीक्षा में सरसा प्लस टू के विद्यार्थियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

पालोजोरी: प्लस टू विद्यालय सरसा के छात्रों का इंटर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

पालोजोरी. राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय सरसा के छात्रों ने जैक बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा में विज्ञान एवं कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है. विज्ञान संकाय में विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा. इस संकाय से कुल 21 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 17 ने प्रथम श्रेणी तथा 4 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की. विज्ञान संकाय में 413 अंक प्राप्त कर राधेश्याम साह विद्यालय टॉपर बने, जबकि 402 अंक के साथ वरुण कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं, कला संकाय में कुल 224 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 223 छात्र सफल रहे. इस संकाय में पांडव कुमार राणा ने 420 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. राखी कुमारी 410 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं, राजकुमार पाल और शांति कुमारी ने 396 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया. छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश मंडल सहित सहायक शिक्षक युसुफ अंसारी, संतोष साहनी, इरफान अंसारी, मतीन अंसारी, राज श्री, संजीत उपाध्याय, नितेश तिवारी, धीरेंद्र यादव, राजेंद्र मुर्मू, शिखा बक्शी, नेहा भारती, अंकित कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, दुलाल कुमार, सोनाली, मुनाजिर अंसारी एवं जय कुमार विश्वास ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola