दो बच्चियों को सारवां पुलिस ने कच्छ से किया बरामद

दो बच्चियों को सारवां पुलिस ने कच्छ से किया बरामद
सारवां. थाना क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिगों को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही दो नाबालिगों को सारवां पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर भिजवा दिया है. पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के आरोपी जाकिर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों थाना क्षेत्र की दो नाबालिगों को आरोपी बहला फुसला कर गुजरात ले गया था. दोनों रिश्तेदार है. एक बच्ची बिहार की है और थाना क्षेत्र में उसका मामा घर पड़ता है. वहीं, सीएचसी में आरोपी की जांच कराकर जेल भेजा गया. जबकि दोनों नाबालिगों को बयान के लिए पुलिस द्वारा कोर्ट ले जाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




