सारठ में 2454 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

Updated at : 15 Mar 2026 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
सारठ में 2454 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

लक्ष्य के करीब पहुंचा सारठ, महिलाओं की भागीदारी रही सबसे अधिक

विज्ञापन

सारठ. नव भारत साक्षर कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रखंड के 16 संकुलों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में कुल 2454 नवसाक्षरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इनमें 759 पुरुष और 1695 महिलाएं शामिल रहीं. यह परीक्षा प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित की गयी. कार्यक्रम के तहत कुल 2640 नवसाक्षरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके मुकाबले बड़ी संख्या में लोगों ने परीक्षा दी. परीक्षा में सफल होने वाले नवसाक्षरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा. संकुलवार भागीदारी में सारठ में 155, लखना में 174, आसनबनी में 146, बामनडीहा में 104, बामनगामा में 165, कुरा में 111, करमाटांड़ में 155, चितरा में 125, संतालडीह में 166, नैयाडीह में 150, राखजोर में 184, ओझाडीह में 196, कुकराहा में 163, लगवां में 120, पथरड्डा में 170 और करैहिया संकुल में 170 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी. इस संबंध में बीइइओ अमिताभ झा ने बताया कि परीक्षा में नवसाक्षरों की उपस्थिति संतोषजनक रही. उन्होंने कहा कि रविवार को अवकाश के दिन परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों और सहायक अध्यापकों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जायेगा.

विज्ञापन
MITHILESH SINHA

लेखक के बारे में

By MITHILESH SINHA

MITHILESH SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola