दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सारठ पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

सारठ बाजार. रविवार को सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने बताया कि थाना क्षेत्र के झगराही गांव निवासी सुबोध मंडल साइबर ठगी के एक मामले में आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था. उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा जीआर नंबर 241/21 के तहत वारंट जारी किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं, दूसरा आरोपी पिंडारी गांव निवासी इम्तियाज शेख को भी गिरफ्तार किया गया है. उस पर आरोप है कि एक वर्ष पूर्व साइबर आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम के साथ मारपीट कर आरोपियों को छुड़ाकर भगा दिया गया था. इस मामले में दर्ज सारठ थाना कांड संख्या 17/2025 में वह फरार चल रहा था. वहीं, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Ramakant Mishra

लेखक के बारे में

By Ramakant Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola