आठ नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर 52 हजार नकदी समेत जेवर लूटे

Author Shailesh
Updated:
विज्ञापन
आठ नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर 52 हजार नकदी समेत जेवर लूटे

सारठ थाना क्षेत्र के फुलडोभा गांव का मामला

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के फुलडोभा गांव के समर यादव के घर में आठ नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट कर अलमीरा तोड़ कर 52 हजार नकद, चांदी का जेवर समेत अन्य समान साथ ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर पीड़ित समर यादव ने थाने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. समर यादव ने आवेदन में कहा कि बुधवार रात करीब नौ बजे अपने परिवार के साथ घर में बैठे थे. इसी बीच को आठ नकाबपोश बाइक से आया और बाइक को घर से बगल में खड़ी कर हाथ में पिस्तौल लेकर घर में घुस गया और सीने पर सटा दिया. कहा कि हो हल्ला करने जान से मार देंगे. हम दंपती के साथ मारपीट कर घर का समान इधर-उधर फेंक दिया. वहीं, गोदरेज तोड़फोड़ कर उसमें रखी चांदी का मठिया, गले की चेन और 52 हजार नकद समेत अन्य समान साथ ले गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh

लेखक के बारे में

By Shailesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola