अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत, दो किशोर गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत, दो किशोर गंभीर रूप से घायल

सारठ-पालोजोरी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा

विज्ञापन

सारठ. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-पालोजोरी मुख्य मार्ग पर मलिकडंगाल और मोदिबांध के बीच शनिवार देर शाम करीब 7:30 बजे सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी, जबकि दो किशोर घायल हो गये. दरअसल, थाना क्षेत्र के मिश्राडिह गांव निवासी 18 वर्षीय बड़कू मांझी पिता मुनवा उर्फ मुन्ना मांझी अपने छोटे भाई 15 वर्षीय चरकु मांझी और गांव के ही 10 वर्षीय सुदामा मांझी के साथ बाइक (जेएच 10 एम-2319) से पालोजोरी की ओर जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार साह और एएसआइ भरत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और सभी घायलों को पुलिस वाहन से सारठ सीएचसी पहुंचाया. सीएचसी में ऑन ड्यूटी चिकित्सक जितेंद्र कुमार ने जांच के बाद बड़कू मांझी को मृत घोषित कर दिया. वहीं दोनों घायल किशोरों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पुत्र की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. ग्रामीणों और परिचितों ने परिजनों को ढांढस बंधाया. वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है.

हर संभव सहायता किया जायेगा: विधायक

सारठ विधायक चुन्ना सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी तथा राज्य आपदा मोचन के तहत सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा.

हाइलार्ट्स : सारठ-पालोजोरी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा

घायलों को बेहतर इलाज के लिए भेजा देवघर, एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, बेहतर चिकित्सा के लिए किया रेफर

विज्ञापन
Mithilesh Sinha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola