पालोजोरी में तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला

Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी में तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला

पालोजोरी: कड़रासाल इंडियन बैंक के पास हुई सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी ; पालोजोरी-दुमका मुख्य पथ पर रविवार शाम करीब 7:20 बजे एक सड़क हादसा हुआ. बांधडीह पंचायत के डुमरिया गांव निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति पुरण हेंब्रम (डुमरिया गांव) की मौत पिकअप वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही हो गयी. बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति एक गाय खरीदकर पालोजोरी की ओर लौट रहा था. इसी दौरान इंडियन बैंक कड़रासाल के पास दुमका की ओर से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पहले एक गांव को टक्कर मारी और फिर सीधे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गयी. गाय भी गंभीर रूप से जख्मी है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से मृतक को पालोजोरी सीएचसी लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. समाचार भेजे जाने तक मृतक के परिजन सीएचसी नहीं पहुंचे थे. पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी. वहीं, बांधडीह पंचायत के गादी गांव निवासी बाबूजन हेंब्रम बाइक से गिरने की दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बाबूजन दुमका जा रहे थे, तभी सड़क पर गिरने से सिर और चेहरे में गंभीर चोट आयी. उन्हें पालोजोरी सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ लियाकत अंसारी ने उनका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वहीं, पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है. हाइलार्ट्स : कड़रासाल इंडियन बैंक के पास हुई सड़क दुर्घटना अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल गाय भी गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola