सोनारायठाढ़ी : लगान भुगतान शिविर का आयोजन

Author Shailesh
Updated:
विज्ञापन
सोनारायठाढ़ी : लगान भुगतान शिविर का आयोजन

सीओ संजय कुमार शुक्ल के निर्देश पर राजस्व शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. ब्लॉक में सोमवार को सीओ संजय कुमार शुक्ल के निर्देश पर राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ग्राम प्रधान व रैयतों (किसानों) ने अपने मौजा का लगान जमाकर रसीद प्राप्त किया. वहीं, अंचल निरीक्षक सह भू-राजस्व कर्मचारी संदीप कच्छप ने अंचल क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, मूल रैयत व भू-स्वामी को लगान जमा करने का निर्देश दिया, जिससे राजस्व में वृद्धि हो सके. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान व मूल रैयत अपने मौजा में मौजूद सरकारी संपत्ति का वर्तमान रिपोर्ट अंचल कार्यालय को दें. वहीं, शिविर का संचालन अंचल निरीक्षक संदीप कच्छप ने किया. मौके पर भू-राजस्व कर्मचारी फ्रैंसिस किस्कू, मोहम्मद अशीन, भास्कर सिंह, अमित राज, रईस अंसारी, ग्राम प्रधान शिवशंकर वर्मा, रवीन्द्र चौधरी, मधुसूदन राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh

लेखक के बारे में

By Shailesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola