मोबाइल हैक हुआ, खाते से 1.40 लाख साफ! रिटायर्ड बिजली कर्मी पहुंचे साइबर थाना

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में रिटायर्ड बिजली कर्मी दुर्गा प्रसाद चौधरी का मोबाइल हैक हो गया. हैकर्स ने उनके बैंक खाते से ₹1.40 लाख की रकम निकाल ली. घटना से सकते में आए पीड़ित ने साइबर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के पोखनाटिल्हा मुहल्ला निवासी बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मी दुर्गा प्रसाद चौधरी का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 1.40 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी. खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिलते ही दुर्गा प्रसाद चौधरी साइबर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करायी.

विज्ञापन

ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग

उन्होंने साइबर थाना की पुलिस को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने पुलिस से ठगी की रकम वापस दिलाने का आग्रह किया है. साथ ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

जांच में जुटी पुलिस

समाचार लिखे जाने तक साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola