विषैला पदार्थ खाने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
देवघर के रामचंद्रपुर मुहल्ले में एक युवक अभिषेक पांडेय की ज़हर खाने से मौत हो गई. पत्नी ने हालत बिगड़ने पर भाई को बुलाया, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मुहल्ले में विषैला पदार्थ खाने से युवक अभिषेक पांडेय की मौत हो गयी. अभिषेक गोड्डा के गंगटा गांव का मूल निवासी था.
पत्नी ने हालत बिगड़ी देख भाई को बुलाया
घटना के संबंध में उसकी पत्नी रीता कुमारी ने बताया कि वह बाजार गयी थी. वापस लौटने पर पति की हालत खराब देखी. पूछताछ करने पर अभिषेक ने बताया कि उसने जहर खा लिया है. इसके बाद रीता ने अपने भाई शुभम कुमार को बुलाया.
दोनों अभिषेक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के कारणों का पता नहीं
घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही थी. घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए