धूमधाम से मना रामनवमी, सारठ में भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
Author Ramakant mishra
Updated:
विज्ञापन

धूमधाम से सारठ में मनाया गया रामनवमी पर्व
विज्ञापन
सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व इस वर्ष बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. सारठ, आराजोरी, बामनगामा, सिमरामोड़, गोपीबांध, सबैजोर, सुखजोरा, चरकमारा, करमा, मिश्राडीह, पत्थरड्डा, दीबा और सिकटिया समेत विभिन्न गांवों के बजरंगबली मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में जुटे और ध्वजारोहण कर भगवान की आराधना की.
सारठ में भव्य शोभायात्रा:
सारठ अखाड़ा समिति की ओर से शाम के समय भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. इस दौरान अखाड़ा खेल का प्रदर्शन हुआ और युवाओं ने जमकर लाठी भांजी. सिमरामोड़, आराजोरी और गोपीबांध गांव में जय श्री राम के नारों के साथ शोभायात्रा सह अखाड़ा जुलूस निकाला गया. सारठ स्थित महाबीर अखाड़ा का जुलूस विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. यह जुलूस पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर बाउरी टोला, नापित मोहल्ला, मुस्लिम टोला, सारठ थाना, मेन चौक, शहीद गणेश पांडे चौक और शांति चौक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरा.सम्मान और जनभागीदारी:
अखाड़ा समिति ने इस दौरान विधायक उदयशंकर सिंह, थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, पूर्व मुखिया अनिल राउत, पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश सिन्हा, संतोष तिवारी, पवन रवानी, जयराम पोदार सहित अन्य गणमान्य लोगों का भगवा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया.हैरतअंगेज करतबों ने बढ़ाया रोमांच:
जुलूस के दौरान स्थानीय युवाओं ने लाठी, डंडा, भाला, बरछी और तलवार के साथ एक से बढ़कर एक खतरनाक और रोमांचक करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद:
कार्यक्रम के दौरान सारठ थाना प्रभारी सहित पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गयी. इस आयोजन में अखाड़ा समिति के सीताराम साह, सिकंदर साह, राजेश राजहंस, मनोज सिंह, रिंकू गुप्ता, अशोक मंडल, सुनील ठाकुर, मिहिर दे, सुमन दे, डब्लू गुप्ता, आशीष गुप्ता और गौतम दे सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










