पूर्व मंत्री ने खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का किया वितरण

खेल से विकास की ओर: सारवां में युवाओं को मिली नयी उड़ान

विज्ञापन

सारवां. प्लस टू उच्च विद्यालय सारवां के रंगमंच में मेरा युवा भारत देवघर की ओर से खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में गठित क्लबों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया. इस दौरान बेहरा कनारी, लच्छूडीह, भुरकुंडा, गोंदलवारी, भालूवाही, रक्ति, टूहियो और गोराडीह क्लब को फुटबॉल, वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट, हैंडबॉल, एयर पंप, स्कीपिंग समेत अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराई गयी. मौके पर पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि युवाओं के सम्पूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है. उन्होंने बच्चों और युवाओं को शिक्षा एवं खेल के प्रति प्रेरित करते हुए खेल से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी. उन्होंने कहा कि युवा साथी प्रोफेशनल स्टडी के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके. कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीण युवाओं में उत्साह देखा गया. मौके पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक भोला यादव, मुन्ना राय, विकास यादव, छोटू, प्रकाश सिंह, गोपाल सिंह, बसंत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola