ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एम्स के पास दवा दुकानें बंद

देवीपुर में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के बैनर तले किया विरोध प्रदर्शन
देवीपुर. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर बुधवार को एम्स के पास संचालित दवा दुकानदार हड़ताल पर रहे. दवा व्यवसायियों ने संगठन के निर्देश पर अपनी दुकानों को बंद रखकर विरोध जताया. दवा दुकानों के बंद रहने से एम्स में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को दवाएं खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोगों को आवश्यक दवाओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा. केमिस्टों का कहना है कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध एवं अनियमित तरीके से दवाओं की बिक्री की जा रही है. उनका आरोप है कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की होम डिलीवरी की जा रही है और भारी छूट दिए जाने से छोटे दवा व्यवसायी प्रभावित हो रहे हैं. दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे पारंपरिक मेडिकल स्टोरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है. मौके पर केमिस्ट अमित मिश्रा, संतोष कुमार पंडित आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










