विश्व मलेरिया दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
विश्व मलेरिया दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डीएस डॉ शाहिद ने वर्ष 2025 में वीबीडी कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएचओ निराला रोज मरांडी, एमटीएस तपन कुमार, प्रयोगशाला प्रावैधिक रामदेव शाह, एमपीडब्ल्यू विनोद कुमार दास, एएनएम रंजना कुमारी, पुष्पा देवी, सहिया शोभा देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इसके बाद अस्पताल परिसर से मलेरिया जागरूकता को लेकर वीबीडी कर्मियों के द्वारा कस्तूरबा गांधी प्लस टू बालिका विद्यालय के बच्चियों ने विभिन्न विद्यालयों व गांवों में प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया. इसके अलावा मलेरिया जांच आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जनसमुदाय को मलेरिया बीमारी से बचाव, उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी गयी. मलेरिया से बचाव के लिए उचित प्रयास के तरीके बताया गया. बताया गया कि मलेरिया का लक्षण ठंड देकर तेज बुखार, कंपकंपी, पसीना, शरीर दर्द आदि लक्षण होने पर शीघ्र सहिया दीदी या नजदीकी अस्पताल में जानकारी देकर जांच करायें. ताकि समय पर पूर्ण उपचार किया जा सके. मौके पर डॉ रंजीत श्रीवास्तव, बीपीएम आलोकनाथ, दामोदर वर्मा, कुमार अभिषेक, संजीव कुमार, तनवीर आलम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के वार्डन, शिक्षिका व सहिया मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola