महिला कृषकों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
महिला कृषकों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण

सारठ ��्रखंड के आराजोरी पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र के आराजोरी पंचायत भवन में भारत सरकार के एकीकृत राष्ट्रीय बागवानी विकास मिशन योजना के तहत किसानों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. रांची की ग्रीनरी संस्था की ओर से गांव की महिला कृषकों को कृषि की नयी तकनीक की जानकारी दी गयी. इस दौरान ग्रीनरी एनजीओ के प्रशिक्षक ज्योतिष पांडेय ने महिलाओं को बीज उपचार, जड़ उपचार, जैविक खाद निर्माण समेत कम खर्च अधिक उपज की भी जानकारी दी गयी. उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा कृषि व उद्यान के क्षेत्र में चलायी जा रही दर्जनों योजनाओं के बारे में जानकारी दी. महिला कृषकों को करौं में स्थित ग्रीनरी द्वारा संचालित कृषक पाठशाला ले जाकर नयी तकनीक से की जा रही स्ट्रॉबेरी, मटर, शिमला मिर्च, केला की खेती के अलावा मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, गो पालन, बकरी पालन कर आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र के साथ दवा छिड़काव करने समेत अन्य छोटे उपकरण देकर सम्मानित भी किया गया. मौके पर ग्रीनरी एनजीओ के सुनील कुमार, उत्तम कुमार, महिला कृषक सुनैना देवी, प्रवीणा देवी, सोनी देवी, सुषमा देवी, गीता देवी, मीना देवी, नीलम कुमारी, रीना देवी, आरती कुमारी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : आराजोरी में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

विज्ञापन
Ramakant Mishra

लेखक के बारे में

By Ramakant Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola