कांवरियों की सुविधा के लिए प्रशासन सतर्क, पंडाल निर्माण में तेजी

Author Shailesh
Updated:
विज्ञापन
कांवरियों की सुविधा के लिए प्रशासन सतर्क, पंडाल निर्माण में तेजी

श्रावणी मेले की तैयारियां अब ज़मीन पर दिखने लगी हैं. कांवरियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य में जुटा

विज्ञापन

देवघर. श्रावणी मेले की तैयारियां अब ज़मीन पर दिखने लगी हैं. कांवरियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य में जुटा है. शहर के प्रमुख मार्गों पर टेंट व पंडाल लगाने का कार्य तेज़ गति से प्रारंभ हो चुका है. बीएन झा रोड, शिवराम झा चौक, तिवारी चौक, बीएड कॉलेज से लेकर नंदन पहाड़ तक के रूट लाइन में भव्य पंडालों का निर्माण शुरू हो चुका है. इन पंडालों में कांवरियों के लिए पंखा, पानी, लाइट और कारपेट की व्यवस्था की जायेगी. प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनज़र विभिन्न स्थानों पर ओपी (अस्थायी पुलिस चौकी) एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र की बहाली की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh

लेखक के बारे में

By Shailesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola