Deoghar News : महिला संसद के अभ्यास सत्र में पक्ष-विपक्ष में दिखी संसदीय गरिमा

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 18 Jan 2026 8:48 PM

विज्ञापन

बीएड कॉलेज परिसर में पुस्तक मेले की तैयारी के तहत महिला संसद का अभ्यास सत्र आयोजित किया गया. इस सत्र में महिलाओं ने संसद की कार्यवाही को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभायी.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : बीएड कॉलेज परिसर में पुस्तक मेले की तैयारी के तहत महिला संसद का अभ्यास सत्र आयोजित किया गया. इस सत्र में महिलाओं ने संसद की कार्यवाही को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभायी. पक्ष की ओर से जहां सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा गया, वहीं विपक्ष ने तीखे सवालों और व्यंग्यात्मक टिप्पणियों के जरिए सरकार को घेरने का प्रयास किया. पूरा सत्र संसदीय मर्यादा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ. स्पीकर की भूमिका में डॉ कल्पना सिंह ने प्रभावी संचालन किया. डिप्टी स्पीकर के रूप में डॉ रूपाश्री और डॉ ममता किरण ने कार्यवाही को संतुलित ढंग से आगे बढ़ाया. प्रधानमंत्री की भूमिका में डॉ इति झा की प्रस्तुति सराहनीय रही. उनके साथ योग माया झा, शोभा राय, शिप्रा झा, डॉ रजनी रंजना, मंजुला कांत, भारती सिंह और इंदिरा मिश्रा ने विपक्ष के सवालों का मजबूती से सामना किया. विपक्ष की ओर से सुनीता सिंह, डॉ प्रज्ञा शिखा, मीना सी, सोनम झा, अर्चना सिंह और डॉ आशा ने सरकार से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाये और जवाबदेही तय करने की कोशिश की. इस अभ्यास सत्र में करीब 50 महिलाएं पक्ष और विपक्ष की भूमिका में शामिल रहीं. महिला संसद को वास्तविक स्वरूप देने के लिए कस्तूरबा विद्यालय की आधा दर्जन छात्राएं मार्शल के रूप में मौजूद थीं. कार्यक्रम की शुरुआत महिला संसद के कोऑर्डिनेटर प्रो रामनंदन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. पुस्तक मेला समिति की ओर से डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, राम किशोर सिंह, नवीन शर्मा, खेल संघ के आशीष झा, गणेश उमर और बबलू मित्र विशेष रूप से उपस्थित थे. पुस्तक मेला के संयोजक डॉ सुभाष राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. हाइलाइट्स देवघर पुस्तक मेला की तैयारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola