Deoghar News : बेला बागान में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, बनायी गयी कमेटी

Updated:
विज्ञापन

बेला बागान बालक संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में हुई. इसमें मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : बेला बागान बालक संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में हुई. इसमें मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया. प्रथम पूजा के दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. पूजा के सफल संचालन के लिए नयी कमेटी बनायी गयी. इसमें सर्वसम्मति से कामदेव रजक को अध्यक्ष, शिव जी सिंह व सुरेंद्र महथा को कार्यकारी अध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार को सचिव, सौरभ भौमिक को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा में 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. प्रथम पूजा के दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. सप्तमी को खीर, अष्टमी को हलुवा और नवमी को महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. मां की प्रतिमा चंदन कुमार बनायेंगे. इसके लिए एक कमेटी की घोषणा की गयी. बताया कि कमेटी में उदय सिंह, मनोरंजन शर्मा व जितेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, सूरज सिंह, सुमन महथा, वीरेंद्र महथा को सह सचिव, एस आनंद को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा सफाई प्रमुख, साज सज्जा प्रमुख, प्रसाद वितरण प्रमुख, यातायात प्रमुख, संरक्षक व कार्यकारिणी सदस्य भी बनाये गये हैं. हाइलाइट्स बेला बागान बालक संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक, कामदेव रजक बने अध्यक्ष

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दिनकर ज्योति

लेखक के बारे में

By दिनकर ज्योति

दिनकर ज्योति प्रभात खबर देवघर में सिटी रिपोर्टर हूं. मेरे पास हिंदी पत्रकारिता का 20 साल का अनुभव है. मैंने 2006 में हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. देवघर प्रभात खबर में शुरू से रिपोर्टिंग कर रहा हूं. 2006 में स्ट्रींगर से प्रभात खबर में काम शुरू किया हूं. 2010 में स्टाॅफर बन कर काम कर रहा हूं. मुझे जनता से जुड़े न्यूज में काम करने में मन लगता है. मैं बाबा मंदिर से रिपोर्टिंग शुरू कर अध्यात्मिक, सामाजिक संगठन, खेल की रिपोर्टिंग करते हुए 2009 से लगातार नगर निगम से रिपोर्टिंग कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola