गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन हरी साग-सब्जियां खाने की दी सलाह
प्रधानमंत्री मातृ शिशु सुरक्षा जननी कार्यक्रम के तहत मातृत्व जांच सह परामर्श शिविर आयोजित
सारवां. प्रधानमंत्री मातृ शिशु सुरक्षा जननी कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजकिशोर सिन्हा की देखरेख में मातृत्व जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ प्रियंका एवं डॉ सुबोध कुमार वर्मा द्वारा गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इस दौरान चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. साथ ही पोषाहार के साथ हरी साग-सब्जियों का नियमित सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया. चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि उनके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर हमेशा 10 ग्राम से ऊपर रहना चाहिए. इस दौरान महिलाओं के बीच विटामिन की दवाओं के साथ आयरन की गोलियों का भी वितरण किया गया. जानकारी देते हुए बताया गया कि शिविर में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया. मौके पर प्रभाकर पत्रलेख, बेबी देवी सहित अन्य सहिया साथी, स्वास्थ्य कर्मी एवं गर्भवती माताएं उपस्थित थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए