खराब चापानल को एक सप्ताह में दुरुस्त करें : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
खराब चापानल को एक सप्ताह में दुरुस्त करें : बीडीओ

गर्मी में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर बीडीओ ने की विशेष बैठक

विज्ञापन

सारवां. डीसी के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर बीडीओ रजनीश कुमार ने मंगलवार को पंचायत मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक एवं कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में पंचायतवार समीक्षा करते हुए ग्राम स्तर तक पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि किसी भी हालत में चापानल बंद नहीं रहना चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि खराब पड़े चापानलों को हर हाल में ठीक कराया जाए तथा इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया. बैठक में उन्होंने विशेष ग्राम सभा आयोजित कर दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का ईमानदारी पूर्वक चयन करने का निर्देश दिया. साथ ही विधवा, असहाय एवं एकल महिलाओं को महिला मनरेगा योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को प्राथमिकता सूची में स्थायी रूप से जगह दी जानी चाहिए. इस दौरान पीएम आवास समन्वयक सौरभ कुमार से आवास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी. बताया गया कि पीएम आवास योजना के वर्ष 2024-25 में 934 लाभुकों को पहली किस्त दी गयी है, जिनमें 587 ने आवास निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. वहीं वर्ष 2023-24 में अबुआ आवास योजना के तहत 725 लोगों को आवास दिया गया, जिसमें 553 आवास पूर्ण हो चुके हैं. वर्ष 2024-25 में 1156 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 450 आवास पूर्ण हैं.बीडीओ ने कहा कि जिन लाभुकों को दूसरी किस्त दी जा चुकी है, उनके आवास निर्माण कार्य को नियमित भ्रमण कर शीघ्र पूरा कराया जाए. बैठक में मनरेगा बागवानी मिशन के तहत लगाए गए आम के पेड़ों में आये फलों को बाजार उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई. बीडीओ ने जीएसएलपीएस को निर्देश दिया कि संबंधित किसानों से संपर्क कर उनके आम को बाजार उपलब्ध कराया जाए तथा किसानों को एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाये. मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार, कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, मुखिया दिवाकर पासवान, मुबारक अंसारी, समन्वयक सौरभ कुमार अनुज बलियासे, चंदन पासवान, दिवाकर वर्मा, दीपांशु पांडे, मंटू सिंह, सुभाष हजरा, अनिल पासवान,ज्योति दास, संजय यादव, डेजी कुमारी, निवास मंडल, सुनैना कुमारी आदि मौजूद थे. ———– गर्मी में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर बीडीओ ने की विशेष बैठक

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola