सलाहकार समिति की बैठक में कम बारिश में मडुवा मक्का उरद की खेती को बढ़ावा देने की सलाह

Updated:
विज्ञापन

खरीफ मौसम की योजनाओं पर हुई कृषक सलाहकार समिति की बैठक

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव की देखरेख में प्रखंड स्तरीय कृषक सलाहकार समिति की बैठक हुई, जिसमें खरीफ मौसम के दौरान कृषि विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी को क्लस्टर स्तर तक पहुंचाने और उस पर चर्चा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर विभाग द्वारा किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी बीटीएम द्वारा विस्तार से दी गई. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कम वर्षा की स्थिति में मडुवा, मक्का, मूंग एवं उरद जैसी फसलों की खेती करने की सलाह दी. साथ ही कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील की. मौके पर कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुनील टोप्पो, बीटीएम आशीष कुमार दुबे, एटीएम सुषमा कुमारी, जेएसएस प्रमोद कुमार, राकेश रोशन, बबीता भारती, कविता देवी, सुनीता देवी, कांग्रेस यादव, कमलाकांत वर्मा, महेंद्र वर्मा, विनोद वर्मा, आरती कुमारी, रंजीत यादव, परमानंद वर्मा, लक्ष्मी पूजहर, झुना बावरी, संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola