प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण

सारवां ब्लॉक में पीएमएमवीवाई कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण आयोजित

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड सभागार में बीडीओ सह सीडीपीओ रजनीश कुमार की देखरेख में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत पीएमएमवीवाई योजना के तहत 18 वर्ष से 55 वर्ष तक की गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को योजना का लाभ दिया जाएगा, जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आती हैं. कहा कि लाभुक महिलाओं को मातृत्व लाभ की राशि प्राप्त हो सके, इसके लिए उनके आधार कार्ड को बैंक खाते अथवा डाकघर खाते से जोड़ना आवश्यक है. योजना का लाभ लाभुकों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दिया जाएगा. प्रशिक्षण में जानकारी दी गयी कि पहला बच्चा होने पर योजना के तहत 5 हजार रुपये तथा दूसरे बच्चे में लड़की होने पर 6 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. इस अवसर पर सभी लाभुकों को पोषण ट्रैकर एप से जोड़ने का निर्देश दिया गया. साथ ही बताया गया कि जिन लाभुकों का तीसरा या चौथा बच्चा है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. मौके पर पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी, स्नेह लता कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रमिला यादव, गीता कुमारी सिंह, सुमित्रा वर्मा, इंदु कुमारी झा, कमलावती देवी, सविता देवी, चंदा देवी, बीपी कुमारी, निभा देवी, विभा कुमारी, पुतुल कुमारी, मीना देवी आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola