सारवां: नेम-निष्ठा के साथ मनाया गया सूर्याहु महापर्व, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन
सारवां:  नेम-निष्ठा के साथ मनाया गया सूर्याहु महापर्व, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

सूर्याहु पर्व के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उल्लास का अनोखा संगम

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सूर्य आस्था का महान बड़का पर्व सूर्याहु पूरे श्रद्धा और नेम-निष्ठा के साथ मनाया गया. कुशमाहा पंचायत अंतर्गत खरना, सारवां पंचायत के सकरिया, बनवरिया पंचायत के दासडीह, मानिगढ़ी समेत अन्य गांवों में इस पर्व की विशेष धूम रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया. पर्व का शुभारंभ व्रतियों ने अखंड निर्जला उपवास के साथ किया. रविवार को परवेतियों द्वारा विधि-विधान और नेम-निष्ठा के साथ सूर्याहु पर्व मनाया गया. इस अवसर पर वैदिक पंडितों की देखरेख में व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की. पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान सूर्य से अपनी-अपनी मन्नतें मांगीं. मान्यता है कि इस पावन अवसर पर सच्ची श्रद्धा से आंचल फैलाकर मांगी गई हर मनोकामना आदि देव सूर्य शीघ्र पूर्ण करते हैं. मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पर्व स्थलों पर पहुंचे और भगवान सूर्य का महाप्रसाद-अक्षत, सिंदूर और खीर-ग्रहण किया. साथ ही सूर्याहु पर्व के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उल्लास देखने को मिला.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola