झारखंड आंदोलनकारी सुखु मुर्मू को कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Published by : LILANAND JHA Updated At : 18 May 2026 7:14 PM

विज्ञापन

सारवां के पत्थरलेड़ा गांव में शोकसभा आयोजित

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र की बंदाजोरी पंचायत अंतर्गत पत्थरलेड़ा गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी सुखु मुर्मू के निधन पर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष सत्येंद्र हाजरा की देखरेख में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आंदोलनकारी सुखु मुर्मू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने झारखंड सरकार से मृतक आंदोलनकारी की पत्नी को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. इस संबंध में जानकारी देते हुए मार्जन हांसदा और नुनेश्वर मांझी ने कहा कि यह काफी दुखद घटना है. उन्होंने बताया कि सुखु मुर्मू ने झारखंड राज्य अलग कराने के आंदोलन में गरीबी के बावजूद बढ़-चढ़कर योगदान दिया था. शोक सभा में झामुमो किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, रूबी लाल हांसदा, प्रीतम हांसदा, मोहन हांसदा, जय लाल हांसदा, विनोद हांसदा, परमेश्वर हेंब्रम, अर्जुन यादव सहित अन्य आंदोलनकारी साथी मौजूद थे. सभी ने सुखु मुर्मू के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में सभी आंदोलनकारी उनके परिवार के साथ हैं. साथ ही सरकार से पीड़ित आंदोलनकारी परिवार को सहायता देने की मांग की गयी.

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola