सारवां के देवपहरीनाथ मंदिर की जलमीनार खराब, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन
सारवां के देवपहरीनाथ मंदिर की जलमीनार खराब, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

सारवां में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के दावे जमीनी स्तर पर विफल साबित हो रहे हैं

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर निर्देश जारी किये गये हैं. संबंधित पंचायतों के सचिव और मुखिया को सर्वे कर खराब जल स्रोतों की मरम्मत कर जल्द सुविधा बहाल करने को कहा गया है, लेकिन इन निर्देशों के बावजूद प्रखंड की लाखोरिया पंचायत स्थित देवपहरीनाथ महादेव मंदिर परिसर में लगी जलमीनार पिछले करीब ढाई वर्षों से खराब है. मंदिर परिसर में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों में राजेंद्र यादव, मनोहर यादव, अनिल यादव, रोहित यादव, नंदू यादव, श्यामल किशोर यादव, प्रमुख यादव, महेंद्र यादव, संदीप वर्मा, रवि पंडित, संजीव तुरी, पुलिस तुरी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार आवाज उठायी गयी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है. ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में मंदिर आने वाले भक्तों को पानी के लिए भटकना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है. इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख से जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की है. इस पर पूर्व कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि विभाग से बातचीत कर जल्द ही जलमीनार को ठीक कराया जाएगा.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola