शिविर में मंईयां सम्मान के 767 लाभुकों का हुआ सत्यापन
Author Lilanand jha
Updated:
विज्ञापन

सारवां में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन को लेकर शिविर आयोजित
विज्ञापन
सारवां. बीडीओ रजनीश कुमार के निर्देश पर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के पहारिया पंचायत भवन में शुक्रवार को शिविर आयोजित किया गया. शिविर का आयोजन मुखिया विमला देवी की देखरेख में किया गया. शिविर में पंचायत की बड़ी संख्या में महिला लाभुक पहुंचीं और अपने पेंशन का सत्यापन कराया. मुखिया विमला देवी ने बताया कि महिलाओं में योजना को लेकर काफी जागरूकता देखने को मिली। उन्होंने कहा कि शिविर में कुल 767 लाभुकों का सत्यापन किया गया. मौके पर पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, वार्ड सदस्य सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










