लखोरिया व सारवां भाजपा मंडल कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन
लखोरिया व सारवां भाजपा मंडल कमेटी गठित

सारवां: जिलाध्यक्ष के निर्देश पर मंडल कमेटी का विस्तार किया गया

विज्ञापन

सारवां. जिलाध्यक्ष के निर्देश पर लखोरिया और सारवां भाजपा मंडल कमेटी का गठन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए लखोरिया मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल और सारवां भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष के निर्देश पर मंडल कमेटी का विस्तार किया गया. उन्होंने बताया कि लखोरिया मंडल में उपाध्यक्ष के रूप में सीताराम हजरा, बसंती कुमारी, संजय शर्मा और रंजीत कुमार यादव को जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं महामंत्री पद पर मदन प्रसाद राय और कुंदन कुमार राय तथा कोषाध्यक्ष के रूप में संजय पांडे को नियुक्त किया गया है. इसके अलावा अन्य 21 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है. इसी प्रकार सारवां भाजपा मंडल में उपाध्यक्ष के रूप में कृष्णानंद सिंह, दिलीप पांडे और रघुनाथ वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. महामंत्री पद पर सचिन प्रजापति और गब्लू सिंह, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में विपिन प्रसाद राय को नियुक्त किया गया है. साथ ही अन्य इक्कीस सदस्यों की कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया है.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola