प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

सारवां के बैजनाथपुर गांव में धार्मिक आयोजन

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आचार्य महेश पांडे, पंडित बालमुकुंद पांडे, पंडित वीरेंद्र पांडे तथा यजमान बिनोद चंद्रवंशी के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा बैजनाथपुर गांव का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची और वहां से कदय नदी घाट गयी. घाट पर आचार्य महेश पांडे के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश को माथे पर रखकर दुर्गा मंदिर की परिक्रमा की और नव-निर्मित मंदिर तक यात्रा संपन्न हुई. कलश शोभा यात्रा में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी भाग लिया और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है. वहीं, रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हरि नाम संकीर्तन सहित अन्य भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर महिला यजमान प्रियंका कुमारी, ब्यास रवानी, राजेंद्र कुमार सिंह, गोपाल राउत, गौरी शंकर यादव, चंदन रवानी, हलधर वर्मा, कैलाश राउत, राजेंद्र यादव, गीता कुमारी सिंह, बेबी कुमारी, खुशबू कुमारी, गणेश राउत, उद्यान मित्र संजय सिंह, विकास रवानी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola