बारात में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Updated:
विज्ञापन
बारात में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

बारात में बवाल: दो पक्षों की मारपीट में चार घायल, दूसरी घटना में बाइक हादसे ने बढ़ायी चिंता

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र में शनिवार रात बारात की खुशियां उस समय तनाव में बदल गयी, जब बराकोला गांव में दो बारात के लोगों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया. घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. घायलों में किशन कुमार (28) निवासी पांचुडीह, अनुज कुमार (23) निवासी कुंडा, राहुल कुमार (26) निवासी सारवां तथा प्रियांशु वर्मा (27) निवासी धनबाद शामिल हैं. दरअसल, बराकोला गांव में शनिवार रात दो बारात पहुंची थी1 गांव को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. इसी दौरान एक बड़े वाहन को दूसरी बारात पार्टी द्वारा गांव के अंदर ले जाने का प्रयास किया गया. कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि इससे सजावट खराब हो जायेगी. इसको लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी, जिसमें चार बाराती घायल हो गये. वहीं, दूसरी ओर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव से बरातांड़ जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल हो गये. बताया गया कि गांव के शिवम कुमार (28) और वासुदेव दास (20) दासडीह डहुआ पुल के समीप मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वाहन से दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवम कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. उधर, घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हा और शिवम का साथी मंडप से उठकर उसे देखने सीएससी पहुंच गया. हाइलार्ट्स : सारवां: गांव में सजावट पर चढ़ा हुआ विवाद

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola