ePaper

पुलिस छापेमारी में अंग्रेजी शराब, बीयर व महुआ जब्त, केस दर्ज

Updated at : 29 Oct 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस छापेमारी में अंग्रेजी शराब, बीयर व महुआ जब्त, केस दर्ज

सारठ के झगराही और सुखजोरा में पुलिस की छापेमारी

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखजोरा व झगराही गांव में पुलिस ने छापेमारी कर करीब पौने दो सौ बोतल शराब व बीयर को जब्त किया है. दरअसल, थाना प्रभारी सूरज कुमार ने मंगलवार रात को दल-बल के साथ सुखजोरा और झगराही गांव में छापेमारी कर अंग्रेजी व महुवा शराब जब्त किया है. छापेमारी में थाना प्रभारी ने झगराही गांव निवासी प्रदीप मंडल और सुखजोरा गांव निवासी रंजीत यादव के विरुद्ध अवैध शराब बेचने को लेकर मामला दर्ज है. दोनों विरुद्ध कार्रवाई में जुटी है. बताया गया कि पुलिस ने झगराही गांव प्रदीप मंडल के घर व दुकान से 120 बोतल विदेशी शराब व 18 बोतल बीयर बरामद किया. जबकि सुखजोरा रंजीत यादव के दुकान से 23 बोतल अंग्रेजी शराब व 16 बोतल बीयर जब्त किया गया है. इधर, पुलिस ने दोनों दुकानदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है. पुलिस की अवैध तरीके शराब के बिक्री विरुद्ध कार्रवाई से अवैध शराब बेचने वाले में हड़कंप है. हाइलार्ट्स : सारठ के झगराही और सुखजोरा में पुलिस की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAMAKANT MISHRA

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

RAMAKANT MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola