पुलिस ने नाबालिग के साथ युवक को पकड़ा, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग के साथ युवक को पकड़ा, भेजा जेल

सारवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

सारवां. सारवां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पहारिया गांव से एक नाबालिग और उसे भगाने के आरोपी जसीडीह थाना क्षेत्र के खवासडीह निवासी डमरू तुरी को पकड़ लिया. दोनों को हिरासत में लेने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करायी गयी, जिसके पश्चात आरोपी डमरू तुरी को जेल भेज दिया गया. वहीं, नाबालिग को धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है. इस संबंध में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर शादी की नीयत से भगाने का मामला दर्ज कराया था. आवेदन में डमरू तुरी पर ही पुत्री को भगाने का आरोप लगाया गया था. पिता द्वारा पुलिस से छानबीन कर पुत्री की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola