अवैध बालू खनन पर रखें निगरानी : इंस्पेक्टर

Updated:
विज्ञापन
अवैध बालू खनन पर रखें निगरानी : इंस्पेक्टर

सारवां में इंस्पेक्टर केडी झा की अध्यक्षता में हुई क्राइम मीटिंग

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड परिसर स्थित पुलिस अंचल कार्यालय कक्ष में शनिवार को इंस्पेक्टर कृष्ण दत्त झा की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. इस दौरान क्षेत्र में घटित विभिन्न आपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी. साथ ही देवीपुर और सारवां थाना प्रभारियों से थानों में दर्ज मामलों की विस्तृत जानकारी ली गयी. मीटिंग में लंबित कांडों के अनुसंधान और डिस्पोजल मामलों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया. इंस्पेक्टर ने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके अलावा थाना क्षेत्रों में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया. उन्होंने निर्देश दिया कि थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाये और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई की जाये. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं और अन्य घटनाओं में भी शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. इंस्पेक्टर ने साइबर अपराधों पर नजर रखने और ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही अवैध व्यापार, बालू और कोयला जैसे अवैध खनन गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया. मौके पर सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार, देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, रीडर कुणाल किशोर मंडल, अशोक मिर्धा, सोनू कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola