चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरा युवक गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल यात्री को ले जाते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुपुर रेलवे स्टेशन पर मउ स्पेशल ट्रेन से उतरते समय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया था. आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे बचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

विज्ञापन

मधुपुर : मधुपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक गिरकर रेलवे ट्रैक के बीच चला गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए ऑपरेशन सेवा के तहत तत्काल यात्री को ट्रेन के नीचे व पटरी के बीच से निकाला और उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. बताया जाता है कि पिछले गुरुवार की रात सवा आठ बजे मउ स्पेशल ट्रेन संख्या 05095 अप प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर प्रवेश कर रही थी. इसी क्रम में एक यात्री चलती ट्रेन के सामान्य कोच से उतरने की कोशिश कर रहा था. उतरने के दौरान उक्त यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच चला गया, जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गया.

विज्ञापन

आरपीएफ ने तत्काल निकालकर अस्पताल पहुंचाया

इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ के एसआइ धर्मेंद्र प्रसाद समेत जीआरपी के अधिकारी व जवान तुरंत वहां पहुंचकर घायल यात्री को निकाला. उसे बिना देर किये ऑटो से अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर ले गया. साथ ही मधुपुर के दुर्गापुर नवाब मोड़ स्थित युवक की सास रफीना खातून को मोबाइल के माध्यम से उसकी सूचना दी, जिसके बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे और उसकी पहचान रियान शेख उर्फ सोनू (30) के रूप में की. वह पश्चिम बंगाल के बर्दमान जिले अंतर्गत रानीगंज का रहने वाला है. ट्रेन से अपना ससुराल जाने के लिए मधुपुर स्टेशन पर उतर रहा था.

सिर और शरीर में लगी चोट, देवघर रेफर

बताया जाता है कि घायल व्यक्ति की चेकिंग के दौरान उसके पास कोई पहचान पत्र या रेलवे टिकट नहीं मिला. घायल व्यक्ति के सिर और शरीर पर चोटें आयी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola