Deoghar News : बाबा धाम पहुंचे पर्यावरण बाबा ने कहा : बाबा भोले की इच्छा से ही होता है हर काम

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : बाबा धाम पहुंचे पर्यावरण बाबा ने कहा : बाबा भोले की इच्छा से ही होता है हर काम

हरिद्वार के आवाहन पीठाधीश्वर तथा पर्यावरण बाबा के रूप में प्रसिद्ध आचार्य महामंडलेश्वर अवधूत अरुण गिरी जी महाराज अपने अनुयायियों के साथ बाबाधाम पहुंचे. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : हरिद्वार के आवाहन पीठाधीश्वर तथा पर्यावरण बाबा के रूप में प्रसिद्ध आचार्य महामंडलेश्वर अवधूत अरुण गिरी जी महाराज अपने अनुयायियों के साथ बाबाधाम पहुंचे. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे पंडा धर्मरक्षिणी सभा के कार्यालय पहुंचे, जहां सभा के महामंत्री निर्मल झा ने चादर ओढ़ाकर और रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया. महामंडलेश्वर ने कहा कि बाबा धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और उसी अनुरूप सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं. उन्होंने प्रशासन और तीर्थ पुरोहित समाज की सराहना करते हुए कहा कि ये लोग दिन-रात सेवा भाव से जुटे रहते हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को सुगम दर्शन मिल सके. श्रद्धालु एक-दो दिन के लिए आते हैं, लेकिन यहां के लोग हर दिन भीड़ को संभालते हैं. यह उनके समर्पण का प्रमाण है. महाराज ने कहा कि बाबा भोले की इच्छा के बिना कुछ भी संभव नहीं है. विकास कार्य भी उसी की इच्छा से होते हैं, मनुष्य केवल माध्यम है. साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सेवा में लगे लोगों का सम्मान करें और व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग दें. इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित व सभा के सदस्य मौजूद थे. बताते चलें कि अरुण गिरी महाराज को पर्यावरण बाबा के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने अपने क्षेत्र में चार लाख से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय पहल की है.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola