सारठ पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त
Author Ramakant mishra
Updated:
विज्ञापन

बगडबर गांव के पास नदी से ट्रैक्टर में बालू लोड कर जा रहा था पालोजोरी
विज्ञापन
सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनडीहा गांव के पास से पुलिस ने रविवार देर शाम को अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया है. बताया गया कि बगडबरा गांव के पास नदी से ट्रैक्टर में बालू लोड कर पालाेजोरी ले जा रहा था. इसी पुलिस ने बभनडीहा गांव के पास छापेमारी कर ट्रैक्टर को पकड़ा. पुलिस को देखकर चालक और लेबर ट्रैक्टर छोड़ भाग गया. पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर को थाना लाया, जिसकी सूचना सीओ व डीएमओ को दी. कहा कि अधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










