हाइटेंशन तार में फॉल्ट से कसरायडीह में पसरा है अंधेरा

Updated:
विज्ञापन
हाइटेंशन तार में फॉल्ट से कसरायडीह में पसरा है अंधेरा

पालोजोरी में तीन दिनों से आ रही आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र में विगत तीन दिनों से आ रही आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जगहों पर पेड़ाें की डालियां व बिजली तार गिरने से गांव में अंधेरा पसर गया है. वहीं, मंगलवार को कसरायडीह गांव के पास 11 केवीए बिजली लाइन में पेड़ गिरने से बिजली के तीन पोल टूटकर जमीन पर गिर गया है. जिससे कसरायडीह गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही पंचायत सचिवालय का भी कार्य प्रभावित हो रहा है. इसके अलावा रात में बच्चों को पढ़ने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण समसूल अंसारी ने बताया कि बिजली पोल गिरने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गयी है. इसपर बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि कई जगहों पर 33 केवीए लाइन में भी गड़बड़ी आ गयी है, जिसे दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है. जल्द ही कसरायडीह गांव में भी नया बिजली का पोल गाड़ कर बिजली लाइन को चालू कर दिया जायेगा. वहीं, बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने विभाग से जल्द लाइन को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बाधित करने की मांग की है. —————– पालोजोराी : आंधी-पानी में 11 केवीए का तीन पोल गिरने से बिजली बाधित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
उदय कांत सिंह

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola